दो बीमार लोगों को हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट भेजा

Spread the love

चमोली। आपदा से जूझ रहे थराली विकासखंड के दूरस्थ गांवों में प्रशासन राहत और सहायता कार्य लगातार जारी रखे हुए है। रविवार को तहसील प्रशासन ने रतगांव और डूंगरी से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों को हेलीकॉप्टर की मदद से जौलीग्रांट अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। एसडीएम थराली पंकज भट्ट ने बताया कि मरीजों को सुरक्षित और शीघ्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन और आपदा प्रबंधन टीम लगातार सक्रिय है। उन्होंने जानकारी दी कि तहसील प्रशासन की ओर से रतगांव में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री के रूप में राशन किट भी वितरित की गई। उन्होंने कहा कि आपदा से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता दी जा रही है और जरूरतमंदों तक शीघ्र मदद पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। वहीं, जिलाधिकारी डा. संदीप तिवारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क संपर्क से कटे सभी गांवों तक हर संभव राहत और सहायता समय पर पहुंचाई जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *