स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोतवाली पुलिस ने स्मैक के साथ दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि सोमवार को सुबह के समय पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। तभी दो युवक शिव मंदिर घराट के पास संदिग्ध हालात में घूमते हुए नजर आए। तलाशी लेने पर दोनों के पास से सात ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपितों की पहचान अभिषेक निवासी तड़ियाल चौक पदमपुर सुखरौ व मयंक निवासी मानपुर के रूप में हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *