जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कुंभीचौड़ में संयुक्त समाजसेवी संगठन की बैठक में आयोजित की गई, जिसमें नगर निगम क्षेत्र में गैस बुकिंग के दो मानक बनाए जाने पर आक्रोश जताया गया। साथ ही वार्डों की सफाई व्यवस्था पर ध्यान दिए जाने की मांग की है।
मोहन सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में खाड़ी देशों में युद्ध के चलते घरेलू गैस का संकट बना हुआ है, जिसके लिए गैस एजेंसियों ने नगर निगम क्षेत्र में गैस बुकिंग के लिए दो मानक तय कर दिए है। कहा कि एक शहर में दो तरह के मानक बनाए जाना गलत है। कहा कि उपभोक्ताओं को सुगमता से गैस उपलब्ध करवाने के लिए गैस बुकिंग के लिए 45 दिन की बजाय 25 दिन की एक समान समय सीमा तय की जाए। वक्ताओं ने वार्डों की सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि सफाई कर्मी नियमित रूप से चौराहों की सफाई तो करते हैं। लेकिन, एक सामने कूड़े का ढेर इकठ्ठा कर चले जाते हैं, जिससे तेज हवा के कारण वही कूड़ा फिर से सड़कों व नालियों में बिखर जाता है। उन्होंने सफाई के साथ ही कूड़ा निस्तारण करवाए जाने की मांग की है। इस मौके पर महानंद ध्यानी, रतन सिंह नेगी, हरेंद्र सिंह रौतेला, प्रेम सिंह रौथाण, राम सिंह रावत, कल्याण सिंह रावत, महेशानंद गौड़, सतेंद्र सिंह नेगी मौजूद रहे।