बदायूं में पटाखा बनाते समय विस्फोट, धमाके के साथ दो मंजिला मकान धराशायी, दो लोगों की मौत

Spread the love

बदायूं। यूपी के बदायूं में शुक्रवार की शाम को बड़ा हादसा हो गया। एक मकान में पटाखा बनाते समय विस्फोट हो गया। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए। जिस मकान में पटाखा बनाए जा रहे थे वह दो मंजिला मकान पूरी तरह से धराशायी हो गया। कुछ ही देर में मकान मलबे में तब्दील हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। हादसे की खबर पाकर आनन-फानन पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लिया। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।पूरी घटना उसावां इलाके के नगरिया चिकन गांव की है। पुलिस के अनुसार इसे क्षेत्र में एक तंग बस्ती है। यहीं मौजूद एक दो मंजिला मकान में आतिशबाजी बनाने का काम चल रहा था। शुक्रवार की शाम अचानक से इस मकान से तेज धमाका हुआ। इस हादसे में दो लेागों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति बुरी तरह से घायल हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि दो मंजिला मकान पल भर में धराशायी हो गया और मलबे में तब्दील हो गया। इसका असर पास में ही मौजूद पूर्व प्रधान के भूसा रखने वाले घर पर भी पड़ा।
इस मकान की छत भी धमाके के चलते नीचे गिर गई। मकान में धमाके की खबर के सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को मलबे से निकालकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने जेसीबी से मलबे को हटवाया है। पुलिस मामले की तफ्तीश करने में जुटी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *