गुरुग्राम में दो मंजिला मकान गिरने से मची अफरातफरी, मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका

Spread the love

गुरुग्राम,एजेंसी। गुरुग्राम से रविवार की शाम को एक बड़ी खबर आ रही है। यहां के फरुखनगर में दो मंजिला मकान के गिरने से कई लोग इसके मलबे में दब गए हैं। मकान के गिरने से वहां अफरातफरी मच गई है। गुरुग्राम में यह हादसा फरुखनगर थाना क्षेत्र के ख्वासपुर गांव में हुआ है। यहां पर रविवार को करीब 7:15 बजे मकान गिरने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम राहत बचाव काम में लग गई है। शाम छह बजे के आसपास से ही हल्की बारिश हो रही है। मकान भराई की जमीन पर बना हुआ था।
प्रशासन यहां पर राहत बचाव काम तेजी से कर रहा है। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन को बुलाया गया है। फिलहाल लोगों से मिल रही जानकारी के अनुसार यहां पर सात से आठ लोगो के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जो प्रारंभिक जानकारी जो मिली रही है उसके हिसाब से यह मकान रविंद्र कटारिया का है। इसके पास में ही स्थित वेयरहाउस के कर्मचारी किराए पर रह रहे थे। आशंका है कि इस मकान के गिरने से यहां मलबे में चार लोग दबे हो सकते हैं। यह मकान श्मशान घाट के निकट ही बना है।
रेस्क्यू टीम के सदस्य मलबा हटाने में लगे हैं। मलबा जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है।घटनास्थल पर डीसीपी राजेश देशवाल भी पहुंच गए हैं। वहीं, एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। हालांकि, अभी तक किसी को भी निकालने में सफलता नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *