जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : पौड़ी जिले के दो होनहार छात्र उत्तराखंड की टीम से कबड्डी और वॉलीबाल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखायेगें।
जिले के छात्रों के चयन पर सीईओ पौड़ी नागेंद्र बर्थवाल और डीईओ माध्यमिक रणजीत सिंह ने खुशी जताई है। इसके अलावा प्रदीप रावत, ललित बिष्ट, मुकेश असवाल, वीरेंद्र रावत और स्कूल के प्रधानाध्यापक चयन सिंह रावत ने दोनों छात्रों के चयन पर बधाई दी है। जिला खेल समंवयक कमल उप्रेती ने बताया कि 68वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता के तहत अंडर-14 के बालिका वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड की टीम में विकासखंड पोखड़ा की कक्षा आठ की छात्रा छवि का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 10 से 14 दिसंबर को आयोजित होगी। जबकि डीबीएसएमजेएसएसबी वंदेमातरम कुंज भोगपुर यमकेश्वर के कक्षा आठ के छात्र सचिन का कबड्डी की टीम के लिए चयन हुआ है। बताया कि राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता महाराष्ट्र के अमरावती में 10 से 12 दिसंबर को होगी।