दो छात्रों का नवोदय विद्यालय के लिए चयन

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : विकासखंड कीर्तिनगर के राजकीय प्राथमिक विद्यालय सांकरौं कु. लाजू फस्र्वाण तथा पीयूष भट्ट का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। जिस पर समस्त विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय से प्रतिवर्ष छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय एवं राजीव गांधी नवोदय विद्यालय के लिए हो रहा है इस वर्ष भी एक छात्र का चयन राजीव गांधी नवोदय विद्यालय तथा 2 छात्रों का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका कृष्णा असवाल का कहना है कि विद्यालय की सहायक अध्यापिका प्रीति कठैत ने छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय तथा राजीव गांधी नवोदय विद्यालय की तैयारी विद्यालय समय के अतिरिक्त समय देकर की है। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *