अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉली सीज

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र में अवैध खनन का थमने नाम नहीं ले रहा है। दिन-रात खोह, सुखरौ, मालन नदी में अवैध खनन हो रहा है। प्रशासन अवैध खनन पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। कोतवाली पुलिस ने अवैध खनन में संलिप्त दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देश पर अवैध खनन की रोकथाम हेतु जनपद में अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने थाना क्षेत्रान्तर्गत अवैध खनन सामग्री परिवहन करने पर दो ट्रैक्टर ट्रॉलियों को किया सीज किया गया। साथ ही वर्ष 2023 में अब तक अवैध खनन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 25 ट्रैक्टर ट्रॉलियों को सीज करते हुये आवश्यक कार्यवाही हेतु उपजिलाधिकारी कोटद्वार को रिपोर्ट प्रेषित की गयी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मणीभूषण श्रीवास्तव ने बताया कि कोटद्वार पुलिस द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु चलाया जा रहा अभियान जारी रहेगा। अवैध खनन के खिलाफ पुलिस सख्त कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *