अवैध लकड़ी तस्करी में दो वाहन सीज, गुर्जर पकड़ा

Spread the love

रुद्रपुर। वन विभाग ने छापेमारी कर डौली वन क्षेत्र से अवैध लकड़ी तस्करी करते दो वाहनों को सीज कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। जबकि मामले में एक गुर्जर को गिरफ्तार करने के साथ ही दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गयी है।
वन विभाग को बीते कुछ समय से मुखबिर से डौली वन क्षेत्र के धौराडाम नजीमाबाद क्षेत्र से अवैध लकड़ी तस्करी की सूचना थी। जिस के आधार पर तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की डौली रेंज ने लकड़ी की अवैध तस्करी के विरुद्घ कार्यवाही करते हुए दो वाहनों को पकड़ कर सीज किया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग संदीप कुमार तथा उप प्रभागीय वनाधिकारी ध्रुव सिंह मर्तोलिया के निर्देशन में डौली रेंज लालकुआं ने अवैध रुप से खघ्ैर की तस्करी कर रहे एक ट्रैक्टर ट्रली तथा साल के गिल्टों की तस्करी कर रहे पिकअप को किया सीज कर दिया है। रेंजर डौली के नेतृत्व में रविवार प्रात: 5 बजे तहसील किच्छा अंतर्गत धोराडाम नजिमाबाद मार्ग पर मछली झाले के पास एक ट्रैक्टर स्वराज 735 बिना नम्बर प्लेट मय ट्रली को बहुमूल्य खघ्ैर की लकड़ी के अवैध अभिवहन करने पर पकड़ लिया। जिसे लालकुआ रेंज परिसर में लाकर सीज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *