जिला अस्पताल में नवजातों के इलाज को दो वार्ड

Spread the love

देहरादून। जिला अस्पताल कोरोनेशन एवं गांधी अस्पताल में मरीजों के लिए सुविधाओं में इजाफा हुआ है। गांधी अस्पताल में नवजातों के लिए एक साल पहले शुरू हुई निक्कू यूनिट में छह बेड से बढ़ाकर अब 12 बेड कर दिए हैं। डीएम सविन बंसल की लगातार सक्रियता के बाद नवजात बच्चों के इलाज के लिए सुविधाएं बढ़ गई है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस यूनिट में दो मदर वार्ड, स्टाफ रूम एवं पूर्ण सीसीटीवी निगरानी की व्यवस्था की गई है, जिससे सुरक्षा एवं मॉनिटरिंग और मजबूत हुई है। एक साल के भीतर 440 नवजातों को इलाज दिया गया है। कोरोनेशन से गांधी अस्पताल नवजातों को ले जाने के लिए एक वाहन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा रायपुर, प्रेमनगर एवं दून से आने वाले मरीजों को भी यहां लिया जा रहा है। उन्होंने पीएमएस डॉ. मनु जैन, गांधी के नोडल डॉ. अनिल आर्य समेत सभी डॉक्टरों, स्टाफ की सेवाओं को सराहा। — ब्लड बैंक जल्द, टीकाकरण केंद्र से आसानी कोरोनेशन अस्पताल में ब्लड बैंक का निर्माण तेज गति से चल रहा है। जल्द ही ब्लड बैंक शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। उधर, गांधी अस्पताल में स्थापित प्रदेश के पहले मॉडल एवं चाइल्ड-फ्रेंडली टीकाकरण केंद्र सुबह आठ से रात आठ तक संचालित हो रहा है। इससे टीकाकरण में भी आसानी मिली है और संख्या भी बढ़ी है। —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *