उत्तराखण्ड में मलबे में दबने से तीन महिलाओं व एक बच्ची की मौत, दो घायल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि
कोटद्वार । उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है बारिश के कारण आए मलबे में दबने की वजह से लेंसडॉन में दो महिला, एक बच्ची और चंपावत में एक महिला की मौत हुई है। लेंसडॉन में मजदूरों के परिवार के लिए यह बारिश काल बनकर आई है। सोमवार को लैसडौन के पास होटल निर्माण में लगे मजदूरों के टेंट में पहाड़ी से भारी मलबा आ गया। हादसे में दो महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। वहीं दो गंभीर घायल हैं। घायलों को कोटद्वार के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर बचाव व राहत कार्य जारी है।
मृतकों के नाम:
-समूना पत्नी नियाज उम्र 50 साल, निवासी नेपाल
-सपना पत्नी लिंगडा उम्र 40 साल, निवासी नेपाल
-अबीसा पुत्री सपना उम्र चार साल, निवासी नेपाल
घायलों के नाम:
-नियाज पुत्र मुमताज उम्र 56 साल, निवासी नेपाल
-राबिया पुत्री नियाज उम्र 16 साल, निवासी नेपाल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *