जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

हल्द्वानी। वनभूलपुरा थाना पुलिस ने गौला पार्किंग से दो युवकों को जुआ खेलते हुए पकड़ा है। दोनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ नीरज भाकुनी ने बताया शुक्रवार रात पुलिस टीम चोरगलिया के पास गश्त कर रही थी। गौला पार्किंग के पास कुछ युवक झुंड बनाकर जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम उस्मान मिकरानी निवासी बड़ी मस्जिद के पास इंदिरानगर और मल्लू अंसारी निवासी पानी की टंकी के पीटे वार्ड नंबर 31 वनभूलपुरा बताया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *