गैंगरेप के आरोपी दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

रुद्रपुर। नानकमत्ता थाना क्षेत्र में युवती के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। युवती की मां ने पुलिस को बताया कि 19 मई को रात्रि में बिजली चली जाने के कारण उसकी पुत्री बाहर टहल रही थी। इसी समय उसकी बेटी को एक युवक अगवा कर ले गया। जबकि एक बाइक पर पहले से था। दोनों उसकी बेटी को जंगल में ले गए। मारपीट कर दोनों युवकों ने दुष्कर्म किया। दोनों युवक आधी रात में उसकी पुत्री को नगला चौराहे पर छोड़ भाग गए। रात में बदहवाश हालत में युवती घर पहुंची और पूरे घटना की जानकारी अपनी मां को दी। युवती की मां के अनुसार लोकजाल के भय से वे डरे सहमे रहे। नानकमत्ता पुलिस ने शिनाख्त के आधार पर दो युवक संदीप उर्फ सैंडी और कुनाल निवासी ग्राम नौगजा को गिरफ्तार किया है। नानकमत्ता एसओ केसी आर्या ने बताया कि युवती को अगवा करने, मारपीट करने व गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया है। जहां से अदालत ने जेल भेज दिया है।

लीड—

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *