डिलीवरी देने आई कर्मचारी से फोन छीना, दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार। सिडकुल में डिलीवरी देने आई महिला कर्मचारी से दो युवक फोन छीनकर भाग गए। युवती की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मोहिनी ध्यानी निवासी नवोदय नगर हाल ओल्ड इंडस्ट्रियल एरिया ने शिकायत में बताया कि एक युवक ने अनलाइन 35 हजार का मोबाइल फोन मंगाया था। बीती दो जून की दोपहर सिडकुल की एक कंपनी के बताए पते पर मोबाइल फोन लेकर पहुंची तो वहां बाइक से बिना नंबर प्लेट लगे दो युवक पहुंचे। बाइक पर एक युवक रुक गया, जबकि दूसरा मोबाइल फोन लेने आ गया। जैसे ही बैग से मोबाइल निकाला। युवक हाथों से मोबाइल लूटकर भाग निकला। करीब एक किलोमीटर उनका पीछा किया और सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नरेश राठौड़ ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी नितिन कुमार पुत्र बाबू राम निवासी मौहल्ला लकडपट्टी, कुटेसरा थाना चरथावल जिला मुज्जफरनगर हाल ब्रह्मपुरी और प्रिन्स कुमार पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम देदपुरा थाना नकुड जिला सहारनपुर हाल रावली महदूद को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से मोबाइल और घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *