लाखों के गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : धुमाकोट पुलिस ने 83 किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई गांजे की कीमत करीब 13 लाख रुपये आंकी जा रही है।
जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे की ओर से पुलिस को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। थानाध्यक्ष लाखन सिंह ने बताया कि दीपावली त्योहार को देखते हुए सिमड़ी, धुमाकोट के समीप तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार आते हुए दिखाई दी। बताया कि जब कार को रोककर चालक व उसके एक अन्य साथी से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल जवाब देने लगे। तलाशी के दौरान कार के पीछे कट्टों में भरी गांजा बरामद हो गई। आरोपित की पहचान उत्तर प्रदेश जिला मुरादाबाद निवासी जाहिर व अल्मोड़ा, ग्राम तिराड़ी निवासी सुनील के रूप में हुई है। आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *