किच्छा के दो युवकों की गुजरात में हादसे में मौत

Spread the love

रुद्रपुर। किच्छा से बड़ोदरा गुजरात एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करने गए नवयुवकों की ड्यूटी के समय प्रैशर टैंक फटने से मौत हो गयी। सूचना मिलते ही उनके परिजनों में कोहराम मच गया। देर रात तक उनके शव किच्छा पहुचने की उम्मीद जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि निजी ठेकेदार परवेज निवासी सिसई बंदिया वार्ड तीन के साथ बीते 28 मार्च को आठ युवको का ग्रुप गुजरात के बड़ोदरा स्थित एक प्राइवेट फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए गया था। बीते शुक्रवार को फैक्ट्री में काम करते समय एक प्रेशर टैंक धमाके के साथ फट गया। इस घटना में 18 वर्षीय सूरज मौर्य पुत्र राजकुमार मौर्य और 20 वर्षीय विशाल सिंह पुत्र कल्याण सिंह निवासी बंदिया वार्ड चार किच्छा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनके उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों को जब दोनों की मौत का समाचार मिला तब कोहराम मच गया। दोनों के शव देर रात तक किच्छा पहुँचने की उम्मीद जताई जा रही है। विधायक तिलक राज बेहड़ और पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने मृतकों के परिवारों को शोक संवेदनाए दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *