कोविड अस्पताल में रुद्रप्रयाग के दो युवकों की मौत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
श्रीनगर।
यहां कोविड अस्पताल में भर्ती रुद्रप्रयाग जिले के 2 युवकों की मौत हो गई। एक युवक कोरोना संक्रमित और एक संभावित है। कोविड अस्पताल के पीआरओ अरुण बड़ोनी ने बताया कि रुद्रप्रयाग के मादला निवासी भक्ति लाल (42 वर्ष ) को सोमवार सुबह यहां लाया गया। उसका संभावित कोविड आईसीयू में इलाज चल रहा था। कुछ घंटे बाद उसने दम तोड़ दिया। वहीं तिलवाड़ा के 40 वर्षीय युवक मातबर सिंह की भी सोमवार सुबह मृत्यु हो गई। उक्त युवक को 2 मई को कोविड आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सोमवार को विकास खंड खिर्सू में मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के दो डाक्टरों समेत 23 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा ने बताया कि श्रीकोट गंगानाली, डोभ श्रीकोट, अपर बाजार, डांग, आम्रकुंज व खिर्सू में यह केस मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *