रुड़की()। ग्राम रामनगर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-बोगी की चपेट में आने बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। एक युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। ग्राम फलौदा निवासी रामफल और रमेश एक बाइक से झबरेड़ा होते हुए गुरुकुल नारसन जा रहे थे। ग्राम रामनगर के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर बोगी की चपेट में आने से बाइक सवार दोनों युवक बाइक सहित सड़क पर गिर गए। इससे दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को गांव में ही डॉक्टर के यहां ले जाया गया। साथ ही घटना की जानकारी घायलों के परिजनों को दी गई। परिजनों के आने पर रामफल के एक पैर की हड्डी में फ्रैक्चर होने से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं लोगों का कहना है कि बाइक सवार उक्त युवको द्वारा पीछे से गन्ने की बोगी को ओवरटेक करते हुए इसकी चपेट में आए थे।