आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी

Spread the love

पिथौरागढ़। रक्षाबंधन पर्व पर एकल अभियान के सदस्यों ने आईटीबीपी और पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। गुरुवार को बजरंग दल के प्रांत सुरक्षा प्रमुख सोनम पांडेय के नेतृत्व में एकल अभियान के सदस्य कोतवाली पहुंची। इस दौरान उन्होंने बारी-बारी से विधिवत पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। बाद में युवतियां पुलिस लाइन और जाजरदेवल स्थित आईटीबीपी पहुंची। यहां भी उन्होंने पुलिस कर्मियों और जवानों को राखी बांधकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। यहां प्रशिक्षण प्रमुख शोभा मेहता, अंचल अभियान प्रमुख पिंकी चौहान, विहिप जिलाध्यक्ष जगदीश पाण्डेय, विभाग मंत्री कैलाश जोशी, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख दीप शिखा, ग्राम स्वराज योजना प्रमुख कल्पना, अंचल उपाध्यक्ष, मंजू बिष्ट, ललित पंत, काव्या, हेमा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *