श्रीनगर आतंकी घटना पर हिंदूवादी संगठनों में उबाल

Spread the love

अल्मोड़ा। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में हिंदू समुदाय के लोगों की मौत पर यहां हिंदूवादी संगठन में उबाल है। इन घटनाओं के विरोध में हिंदू संगठनों ने शनिवार को नगर में प्रदर्शन किया। पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला फूंका गया। श्रीनगर में आतंकी हमले में हिंदू समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने से आक्रोशित विश्व हिंदू परिषद व युवा हिंदू वाहिनी ने अलग-अलग विरोध-प्रदर्शन किए। नगर के गांधी चौक में पहले विहिप व उसके बाद हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सभाओं में वक्ताओं ने आतंकी घटना के पीटे पाकिस्तान का हाथ बताया। कहा, कायराना हरकत के लिए पाकिस्तान को एक बार फिर कड़ा सबक सिखाने की जरूरत है। सरकार के आतंकियों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की गई। कार्यक्रम में विहिप के मंडल संयोजक दीपक जोशी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो पावस जोशी, कैलाश खत्री, शेखर मावड़ी, एलएन गोस्वामी, पारस कुमार, संजीव कुमार, हिंदू वाहिनी के उपाध्यक्ष पूरन रावत, कमलेश बेलवाल, मोहित अधिकारी, बलवंत नेगी, हेमंत अधिकारी, विजय जीना, सुधांशु भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *