मणिपुर वायरल वीडियो की उइक करेगी जांच, गृह मंत्रालय का फैसला, 35,000 सुरक्षाकर्मी तैनात

Spread the love

नई दिल्ली, एजेंसी। केंद्रीय गृह मंत्रालय मणिपुर वायरल वीडियो की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो को सौंपेगा।साथ ही केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर मणिपुर वायरल वीडियो की जांच राज्य से बाहर कराने का निवेदन करेगी।
आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस मोबाइल से वायरल वीडियो को रिकॉर्ड किया गया था उसको बरामद कर लिया गया है। इसके साथ ही वीडियो बनाने वाले व्यक्ति की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। केंद्र सरकार ने मैतेई और कुकी समुदाय के सदस्यों के साथ कई दौर की बातचीत भी की है। कहा जा रहा है कि अबतक प्रत्येक समुदाय के साथ छह दौर की बातचीत हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, लेकिन सामान्य नहीं है। लगभग 35,000 सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। मणिपुर में दवा और दैनिक आपूर्ति वाले सामानों की कोई कमी नहीं है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि खाद्य और आवश्यक आपूर्ति की कीमतें नियंत्रण में हैं। बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारी काम पर लौट रहे हैं और स्कूल भी फिर से शुरू हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि मणिपुर के कांगपोकपी जिले में चार मई को दो आदिवासी महिलाओं को नग्न कर घुमाने के संबंध में अबतक सात लोगों की गिरफ्तारी हुई है। साथ ही मोबाइल फोन को भी बरामद कर लिया गया है।
संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट भारतीय उपमहाद्वीप में अल-कायदा के 200 आतंकी मौजूद। जम्मू व कश्मीर के साथ ही बांग्लादेश व म्यांमार पर ही इस संगठन की नजर। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद तरफ से सालाना अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट की गतिविधियों को लेकर यह रिपोर्ट जारी की गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अल-कायदा एक्यूआइएस को मजबूत करने में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *