फुटबाल में उज्याड़ी, श्रीनगर, कोट ने जीते मैच

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी: जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। रविवार को जिलास्तरीय खेल महाकुंभ के दूसरे दिन कंडोलिया मैदान में अंडर 14 फुटबाल में उज्याड़ी ने एफसीसी पौड़ी, श्रीनगर ने कठूड़, दुगडडा ने एफसीसी, पाबौ ने खंडाह को हराया। अंडर 17 में दुगडडा ने बीरोंखाल, कोट ने बिडोली, जीआईसी पौड़ी ने हिमालयन हीरोज को हराया। प्रतियोगिता में राजेंद्र सिंह रावत, राकेश कठैत, जगमोहन सिंह, ललित बिष्ट, कमल उप्रेती ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर जिला युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र कुमार सिंह, भगवान सिंह गुसांई, महेश कुमार, अनिल कुमार, संदीप खंकरियाल, सचिन, गौरव, अमित, अमन, भूपेंद्र आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *