लाभार्थियों को दिए उज्ज्वला गैस कनेक्शन

Spread the love

 

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : नगर पंचायत सतपुली में लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन वितरित किये गये। गुरुवार को नगर पंचायत सतपुली में पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में स्थानीय शिवा गैस एजेंसी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सौ लाभार्थियों को उज्जवला गैस कनेक्शन बांटे गए। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री के सुपुत्र सुयश रावत, खाद्यपूर्ति अधिकारी रविंद्र कुमार, एकेश्वर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, शिवा गैस एजेंसी संचालिका मंजू रावत, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेनू घिल्डियाल, पीएलबी पुष्पेंद्र राणा, चिरन्जी लाल धस्माना, वेद प्रकाश वर्मा, जनसंपर्क अधिकारी राय सिंह नेगी, कुलदीप रावत मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र रावत ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *