देहरादून में बढ़ते अपराधों के खिलाफ यूकेडी ने किया प्रदर्शन

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने दून में बढ़ते अपराधों को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उत्तराखंड सरकार से शहर को अपराध मुक्त बनाने की मांग की। शुक्रवार को उत्तराखंड क्रांति दल के मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ ने लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं के विरुद्ध द्रोण चौक में उत्तराखंड सरकार का पुतला दहन किया। कचहरी स्थित उत्तराखंड क्रांति दल केंद्रीय कार्यालय में एकत्रित हुए पदाधिकारियों ने एक स्वर में देहरादून को अपराध मुक्त बनाने की मांग की । उत्तराखंड क्रांति दल मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने कहा कि दून के शांत वातावरण में सुनियोजित तरीके से अराजकता का माहौल बना कर अपराधिक तत्वों को बढ़ावा दिया जा रहा है। लगातार बढ़ती घटनाएं इसके उदाहरण हैं। कहा कि फायरिंग में रिटायर्ड ब्रिगेडियर जोशी की हत्या ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है । टोडरिया ने कहा कि कमजोर भू कानून होने के कारण ही अन्य राज्यों के अपराधी जमीन लेकर उत्तराखंड के नागरिक बन कर इस राज्य में ही गम्भीर अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। कहा कि जल्द ही सशक्त भू कानून लागू किया जाए। उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री सेवानिवृत्त कर्नल कैलाश देवरानी ने कहा कि एक पूर्व सैनिक की तड़के सरेआम हत्या निंदनीय है। जिस ब्रिगेडियर को सरहद में दुश्मनों की गोलियां छू भी नहीं उनको अपने ही प्रदेश में बाहरी अराजक तत्वों द्वारा गोली मार के उनकी हत्या कर दी । कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था वेंटिलेटर पर है। अगर जल्द ही इस राज्य में अपराधों में रोकथाम नहीं लगेगी तो उत्तराखंड क्रांति दल जनता को लामबंद कर बड़ा आंदोलन करेगा।इस दौरान केंद्रीय उपाध्यक्ष सेवानिवृत्त कर्नल सुनील कोटनाला,केंद्रीय उपाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट,सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष महिपाल पुंडीर,महामंत्री चंद्रमोहन गढ़िया, मूल निवास भू कानून प्रकोष्ठ के मीडिया प्रभारी दिनेश पंत, सर्वोच्च सलाहकार समिति के सदस्य पान सिंह रावत,लताफत हुसैन,केंद्रीय महामंत्री मीनाक्षी घिल्डियाल,संगठन मंत्री रविन्द्र ममगांई,महामंत्री राजेश्वरी रावत,नैना लखेड़ा,ऊषा रमोला, राकेश नेगी,कपिल रावत,नमन चंदोला,प्रेम पडियार आदि मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *