भर्ती परीक्षाओं में धांधली को लेकर यूकेडी ने किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षाओं में आए दिन सामने आ रहे भ्रष्टाचार के बाद उत्तराखंड क्रांति दल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा बिना नेताओं और बड़े अधिकारियों के संरक्षण के भर्ती परीक्षाओं में धांधली संभव नहीं है। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल से सीबीआई जांच कर दोषियों को सख्त सजा देने की मांग उठाई। सोमवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। केंद्रीय अध्यक्ष ऐरी ने कहा बीते कुछ सालों से यूकेएसएसएससी, विधानसभा प्रशासन और अन्य सरकारी विभागों में हुई नियुक्तियों में भष्ट्राचार हुआ है। वीडीओ-वीपीडीओ में जिस तरह इन दिनों एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं, इसका जीता जागता उदाहरण है। बगैर राजनेताओं और अधिकारियों के इस तरह भर्ती परीक्षाओं में धांधली होना मुमकिन नहीं है। उन्होंने कहा अभी तक पकड़े गए लोग तो महज मोहरे हैं। इन घोटालों को संरक्षण देने वाले भष्ट्र नेताओं और उच्च अधिकारियों पर एसआईटी एकाएक कोई कार्रवाई नहीं करेगी। ऐसे में भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई को सौप देनी चाहिए। ताकि नकाबपोश चेहरों को जनता के सामने लाया जा सके और प्रतिभाशाली शिक्षित बेरोजगारों को न्याय मिले। बाद में यूकेडी कार्यकर्ताओं ने डीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। उन्होंने राज्यपाल से भर्ती परीक्षाओं की जांच सीबीआई से कराने की मांग की।
ये रहे शामिलरू जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा, चंद्रशेखर कापड़ी, जगत मेहता, मदन पोखरिया, प्रेम सिंह, उमेश जोशी, मनोज भंडारी, गिरीश जोशी, संजय जोशी, दुर्गादत्त द्विवेदी, हेम पुनेठा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *