यूकेडी ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Spread the love

राज्यपाल से की पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच करवाने की मांग
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: उत्तराखंड क्रांति दल ने उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग भर्ती पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान दल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ भी प्रदर्शन किया।
सोमवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में पहुंचकर प्रदर्शन किया। उपजिलाधिकारी के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजा। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरी तरह भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। उत्तराखंड निर्माण का मकसद यहां के लोगों का हित था। लेकिन, कुछ लोग युवाओं के भविष्य के साथ ही खिलवाड़ कर रहे हैं। कहा कि पिछले 22 वर्षों में प्रदेश के अंदर हुई सभी सरकारी भर्तियों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष गुलाब सिंह, महेंद्र सिंह रावत, एपी जुयाल, यतेंद्र भट्ट, इकरामूदीन, विनोद कुमार, मुनेश्वर दत्त, अमित चौधरी, नरेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह, शैलेश नेगी विनय भट्ट, उमेश जुयाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *