यूकेडी ने भू-कानून की मांग पर किया प्रदर्शन

Spread the love

पिथौरागढ़। शौर्य चक्र से सम्मानित शहीद ले. हेमंत महर को उनके जन्मदिन पर याद कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विभिन्न संगठनों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। सोमवार को जाखनी तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एनसीसी कैडेट ने बैंड की मधुर धुन बजाकर शहीद हेमंत के 46वें जन्मदिन पर श्रद्धांजलि दी। स्मारक समिति जाखनी के संयोजक भीम सिंह महर और सभासद बिज्जी महर ने कहा सितंबर 2000 को कारगिल के नौगांव सेक्टर में ऑपरेशन विजय के दौरान शहीद हेमंत ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए सात दुश्मनों को मार गिराया और अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनकी इस बहादुरी के लिए सरकार ने 15 अगस्त 2001 को शहीद को मरणोपरांत शौर्य चक्र दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहीद ले. हेमंत महर एक सच्चे देशभक्त थे। उनके द्वारा दिए गए बलिदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता। यहां शहीद के परिजनों के साथ ही रमेश महर, दिवान सिंह धामी, हयात साही, पारस आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *