यूकेडी ने किया भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। अमसारी और मुख्य बाजार के ऊपरी क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन क्षेत्र का शनिवार को यूकेडी नेताओं ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शासन-प्रशासन के साथ ही रेलवे से शीघ्र क्षेत्रीय लोगों की सुरक्षा की मांग की। कहा कि आने वाले दिनों में बड़े नुकसान को बचाने के लिए अभी से प्रभावित क्षेत्रों की सुध लेनी होगी। शनिवार को यूकेडी के जिलाध्यक्ष बुद्घिबल्लभ ममगाईं, युवा नेता मोहित डिमरी, अशोक चौधरी, देवेंद्र चमोली ने अमसारी के साथ ही मुख्य बाजार के भूस्खलन प्रभावित ऊपरी क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी। साथ ही अपने स्तर से भी लोगों को उनकी आवाज को शासन तक पहुंचाने का भरोसा दिलाया। यूकेडी जिलाध्यक्ष बुद्घिबल्लभ ममगाईं ने कहा कि हाल ही में औंण गांव में पहाड़ी से पत्थर गिरने के साथ ही भूस्खलन का खतरा बना है। इसके पीटे रेलवे सुरंग निर्माण को कारण बताया जा रहा है। वहीं अब अमसारी में भी लोगों के घरों में दरारें आने के साथ ही भूस्खलन की घटनाएं हो रही है। उन्होंने कहा कि यह तभी से होने लगा है जब से इस क्षेत्र के पीटे रेलवे की सुरंग बन रही है। युवा नेता मोहित डिमरी ने कहा कि रेलवे लाइन निर्माण से वर्षो पुराने गांव, कस्बे भूस्खलन की चपेट में आ रहे हैं। सरकार को चाहिए कि शीघ्र इन गांव और कस्बों की सुरक्षा की जाए। एक ओर मानसून सीजन चल रहा है वहीं जनपद में रेलवे सुरंग के विस्फोटों से हो रहे नुकसान और भय से ग्रामीण परेशान हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *