उक्रांद की भटवाड़ी ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार

Spread the love

उत्तरकाशी। उत्तराखंड क्रांति दल की बैठक में विकासखंड भटवाड़ी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें रविंद्र सिंह रावत व गुलाब सिंह राणा को उपाध्यक्ष चुना गया। रविवार को उक्रांद पार्टी कार्यालय में जिला अध्यक्ष संतोष सेमवाल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर एकजुट होने का संकल्प लिया। इसके बाद उक्रांद के संरक्षक विष्णुपाल रावत की देखरेख में विकासखंड भटवाड़ी की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें ग्राम सभा द्वारी से रविंद्र सिंह रावत व ग्राम सभा स्याबा से गुलाब सिंह राणा को उपाध्यक्ष, ग्राम मनेरी से त्रेपन सिंह बिष्ट को महासचिव, ग्राम हर्षिल से बुद्धी सिंह व औंगी से रमेश रमोला सचिव, धराली से राजेश पंवार व कामर से एलम सिंह राणा को संगठन मंत्री, डिडसारी से मानवेंद्र सिंह व भटवाड़ी से रामलाल प्रचार मंत्री, नाल्ड कडूड से जगमोहन सिंह भंडारी को पार्टी अध्यक्ष बनाया गया। इसके साथ ही ग्राम सौरा से सुंदर सिंह भंडारी, स्याबा से कुंवर सिंह को सदस्य के तौर पर चुने गये। इस मौके पर कार्यकारणी बीडी मिनान, ओमप्रकाश, जेटू लाल भारती, जसपाल सिंह, श्याम लाल, धनवीर रावत, अनिल कुमार आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *