उक्रांद ने चलाया सदस्यता अभियान

Spread the love

अल्मोड़ा। उत्तराखंड क्रांति दल ने सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया है। शनिवार को भैंसियाछाना ब्लॉक के पेटशाल से दल के पदाधिकारियों ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। अधिक से अधिक लोगों तक दल की नीतियों को पहुंचाकर पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर पेटशाल में हुई बैठक में दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस का बारी-बारी से सत्ता में आना केवल सत्ता का हस्तांतरण है, यह सत्ता परिवर्तन नहीं है। उन्होंने कहा कि एक पार्टी से नाराज होकर दूसरी पार्टी को सत्ता में बैठाने से विकास की नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं हो पाता है। कहा कि आज राज्य बनने के 20 साल बादल भी राज्य का समुचित विकास नहीं हो पाया है। इसको देखते हुए अब उक्रांद को मजबूत करना जरूरी हो गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से दल की रीति नीति को गांव-गांव जाकर लोगों को बता कर उन्हें दल से जोड़ने की अपील की। ताकि वास्तविक सत्ता परिवर्तन किया जा सके।
कई युवाओं ने थामा उक्रांद का हाथ: जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला के नेतृत्व मे चले सदस्यता अभियान में काफी संख्या में रिटायर्ड कर्मचारियों एवं युवाओं ने दल की सदस्यता ली। सदस्यों का 2021 के लिए नवीनीकरण किया गया। सदस्यता अभियान में कमलेश जोशी, उदय महरा, महेश पांडेय, दिनेश शर्मा, विशम्भर पेटशाली, टीका सिंह नेगी, पूरन सिंह बगड़वाल, खड़क सिंह मेहरा, चंद्रशेखर जोशी, रोहित चम्याल, मोहन सिंह बनौला, रजत बग्ड्वाल, विकास चौधरी, गोपाल दत्त भट्ट, पूरन सिंह पैनवाल, नवीन चंद्र जोशी, नरेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *