यूकेडी ने न्याय पंचायत अध्यक्ष किये मनोनीत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : उत्तराखंड क्रांति दल (ब्लॉक कार्यकारिणी बीरोंखाल) द्वारा संगठन को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए विभिन्न न्याय पंचायतों में अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।
ब्लॉक अध्यक्ष पंकज बंदूणी ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के विस्तार एवं जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से न्याय पंचायतों में अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं। बताया कि ढौर न्याय पंचायत में विनोद सिंह नेगी, ग्वीन न्याय पंचायत में अवनीश सिंह, डुमेला मल्ला में दर्शन सिंह रावत, भरौलीखाल में कुलदीप सिंह रावत, जिवई में रमेश सिंह बिष्ट, स्यूंसी में चेतराम ढौडियाल को अध्यक्ष नुयक्ति किया गया है। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से अपेक्षा जताई है कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ पार्टी की नीतियों का प्रचार-प्रसार करेंगे, संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाएंगे तथा उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *