सुमाड़ी में पेयजल संकट पर यूकेडी का धरना

Spread the love

रुद्रप्रयाग()। सुमाड़ी भरदार क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या को लेकर रविवार को उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने एक दिवसीय धरना देकर सरकार, प्रशासन और जल संस्थान के खिलाफ तीखा विरोध जताया। धरना स्थल पर पहुंचे यूकेडी नेताओं ने आरोप लगाया कि सुमाड़ी और आसपास के इलाकों में पेयजल आपूर्ति अनियोजित रूप से होती है, जिससे आम जनता को महीनों से परेशानी झेलनी पड़ रही है। उनका कहना था कि गर्मियों में हालात और भी बदतर हो जाते हैं, लेकिन विभाग उदासीन बना हुआ है। रविवार को धरने को संबोधित करते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में कई स्थानों पर पेयजल लाइनों को आपदा में नुकसान पहुंचा था, लेकिन उन्हें आज तक दुरुस्त नहीं किया गया। शीतकाल में भी लोग हर दिन पानी के लिए परेशान हो रहे हैं। यूकेडी ने चेतावनी दी कि यह धरना केवल चेतावनी स्वरूप है, और यदि शीघ्र आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया, तो आंदोलन प्रदेश-व्यापी रूप ले सकता है। धरने में पूर्व केंद्रीय महामंत्री देवेंद्र चमोली, जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण, जिला कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नोटियाल, जिला महामंत्री दीपक प्रकाश भट्ट, अजीत भंडारी, रवि राणा, विक्रम सिंह फर्स्वाण, उपेंद्र पंत, टुपर सिंह पंवार, विक्रम सिंह सजवाण सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *