निकाय और लोकसभा चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगा यूकेडी: रावत

Spread the love

 

हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल की हरिद्वार महानगर इकाई नगर निकाय चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव की तैयारियों को लेकर भूपतवाला में गायत्री विहार कालोनी स्थित जलाराम मंदिर में बैठक की। बैठक में हरिद्वार नगर निगम के सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारने और बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का निर्णय लिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंकज व्यास ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर उत्तराखंड की जनता ने अलग राज्य के लिए संघर्ष किया, कांग्रेस और भाजपा की नीतियों से वे मुद्दे नेपथ्य में चले गए। कार्यकर्ता जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करें। राज्य की जनता आज भी समस्याओं से जूझ रही है। यूकेडी की केंद्रीय उपाध्यक्ष सरिता पुरोहित व व्यापार प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष सुमित अरोड़ा ने कहा कि हरिद्वार की जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों को परख चुकी है। समस्याओं से त्रस्त जनता विकल्प के लिए में यूकेडी की तरफ देख रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर जन समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करें और भाजपा व कांग्रेस की विफलताओं को उजागर करें। महानगर अध्यक्ष गोकुल सिंह रावत ने कहा कि यूकेडी नगर निकाय और लोकसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगा। नगर निगम चुनाव में पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जिला प्रभारी बहादुर सिंह रावत व महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हेमलता जोशी ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया और कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में जुट जाएं। बैठक में हेमलता जोशी, विपिन रावत, कार्यकारी महानगर कार्यकारी अध्यक्ष पूरण पाण्डेय, यशोदा यादव, चंद्रशेखर गोस्वामी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *