पुलिस की लापरवाही को लेकर यूकेडी का एसएसपी कार्यालय कूच

Spread the love

देहरादून। एसएसपी कार्यालय का घेराव करने जा रहे यूकेडी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने कचहरी रोड पर रोक लिया। इस दौरान यूकेडी कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी की। बुधवार दोपहर यूकेडी कार्यकर्ताओं ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए एसएसपी कार्यालय कूच किया। इसको पुलिस बल ने कचहरी रोड पर ही रोक लिया। कार्याकर्ताओं में हाल ही में जिले हुई आपराधिक घटनाओं को लेकर रोष है। कार्याकर्ताओं का कहना है कि पुलिस प्रशासन अपराध रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *