यूकेडी सभी 70 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : उत्तराखंड क्रांति दल के वीरेंद्र सिंह रावत ने चौबट्टाखाल विधानसभा से ताल ठोकी है। उनका कहना है कि भाजपा व कांग्रेस ने राज्य गठन से अब तक प्रदेश को सिर्फ भूमाफिया का राज दिया। मूलभूत सुविधाएं धरातल से गायब हैं और आमजन रोजगार समेत अन्य सुविधाओं के लिए पलायन को मजबूर हैं।
मंगलवार को सतपुली में पत्रकारों से वार्ता में वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में यूकेडी प्रदेश की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जनता के समर्थन के साथ भारी मतों से विजयी होगी। उन्होंने कहा कि जनता अब भाजपा-कांग्रेस की चाल को अच्छे से समझ चुकी है। इसलिए अब वह यूकेडी पर भरोसा जता रही है। इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, पौड़ी जिलाध्यक्ष चंद्र मोहन गुसाईं, जगपाल सिंह रावत, एकेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष कोमल सिंह रावत, दर्शन रावत, योगेश जोशी, लाल सिंह गुसाईं, चंदन सिंह आर्य, दिगंबर बिष्ट, दिनेश रावत आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *