यूकेडी ने किया आंचल पशु आहार निर्माणशाला रुद्रपुर के निजीकरण करने का विरोध

Spread the love

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में उत्तराखंड क्रांति दल ने आंचल पशु आहार निर्माणशाला रुद्रपुर का निजीकरण करने का विरोध किया है। मामले में पार्टी पदाधिकारियों ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और उत्तराखंड के सीएम को ज्ञापन भेजन निजीकरण नही करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा कि उत्तराखंड कोआपरेटिव डेरी फेडरेशन की स्वामित्व वाली यह फैक्ट्री उत्तराखंड के दुग्ध उत्पादकों, मुर्गी पालकों को पशु आहार, मुर्गी दाना और पोषक आहार लागत दर पर उपलब्ध कराती है। वहीं उद्योग से सैकड़ों कर्मचारी सीधे और हजारों लोग अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार पा रहे हैं। कहा कि ऐसे में इसका निजीकरण होने से यह सहकारिता आंदोलन पर बड़ी चोट होगी। इससे दुग्ध उत्पादकों किसानों के हित प्रभावित होगें। अमूल जैसी सफल सहकारी संस्थाओं के भविष्य पर भी प्रश्न चिन्ह लग जायेगा। जिसको देखते हुए यूकेडी पदाधिकारियों ने केन्द्र सरकार से निजीकरण के प्रयासों को रोक लगाने की मांग की। यहां ज्ञापन भेजने वालों में उक्रांद के जिलाध्यक्ष शिवराज बनौला, केंदीय उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद डालाकोटी, उदय महरा, कमलेश जोशी आदि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *