गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग को यूकेडी ने निकाली रैली

Spread the love

चमोली : उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बृहस्पतिवार को देवाल बाजार में रैली निकाली और गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने रैली के माध्यम से लोगों से यूकेडी को मजबूत करने की अपील की। रैली में खेता, बलाण, मानमती, घेस, सुयालकोट घाटी व पिंडर के कई गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। लोगों ने जय पहाड़, जय पहाड़ी… के नारे भी लगाए। इसके बाद ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए हेम चंद्र मिश्रा को अध्यक्ष चुना गया। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री चंद्र मोहन गड़िया के नेतृत्व में आयोजित रैली में कार्यकर्ताओं ने गैरसैंण को प्रदेश की स्थायी राजधानी बनाने की मांग की। यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री चंद्र मोहन गड़िया ने कहा कि प्रदेश के लोगों का अब भाजपा और कांग्रेस पार्टी से मोह भंग हो गया है। ऐसे में अब लोग यूकेडी पर अपना भरोसा जता रहे हैं। हर दिन लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। निश्चित ही 2027 के चुनावों में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन करते हुए हेम चंद्र मिश्रा को ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। इस मौके पर वीर सिंह पंवार, पूजा मिश्रा, हीरा सिंह फर्रस्वाण, देवेंद्र उनियाल, भरत सिंह राणा, सुरेंद्र टम्टा, भगवान सिंह बिष्ट, पंकज मिश्रा, भवान सिंह आदि शामिल रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *