यूकेडी का उत्तराखंड बंद आज

Spread the love

हल्द्वानी। अंकिता हत्याकांड के विरोध में यूकेडी की ओर से रविवार को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया है। बंद को विभिन्न संगठनों का समर्थन भी मिल रहा है। इस दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न घटे इसके लिए सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। विशेषकर नैनीताल और अल्मोड़ा को संवेदनशील जिलों की सूची में रखा गया है। अंकिता हत्याकांड के विरोध में रविवार को यूकेडी की ओर से बंद प्रस्तावित है। लोगों की संवेदना और आक्रोश को देखते हुए माना जा रहा है कि बंद को विभिन्न संगठनों का समर्थन मिल सकता है। हालांकि अभी तक खुले तौर पर किसी भी संगठन और पार्टी ने बंद को समर्थन नहीं दिया है। इसके बाद भी एलआईयू और खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक कुमाऊं भर में बंद को अच्छा खासा समर्थन मिलने की उम्मीद है। डीआईजी ड़ निलेश आनंद भरणे ने बताया कि बंद को लेकर जो इनपुट मिले हैं उसके हिसाब से पुलिस प्रशासन ने अपनी ओर से सुरक्षा की तैयारियां कर ली है। सोशल मीडिया में बंद के प्रचार-प्रसार पर विशेष नजर रखी जा रही है।
उपद्रवियों पर पैनी नजररू आईजी ने बताया कि बीते कुछ मामलों में पुलिस प्रशासन की ओर से अराजक तत्व और उपद्रवी चिन्हित किए गए हैं। बंद को लेकर उन पर नजर रखी जा रही है। साथ ही संदिग्धों से संपर्क कर उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई है। माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *