ऊखलेत चमासू के जंगल धूं-धूं कर जले

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : गर्मी बढ़ते ही जंगलों में आग की घटनाएं बढ़ती जा रही है। वनों में आग लगने से वन संपदा को नुकसान पहुंच रहा है। तहसील सतपुली के उखलेत चमासू के जंगलों में गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल, राजस्व व वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
उखलेत चमासू के जंगलों में गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई। स्थानीय ग्रामीण पूर्व प्रधान चमासू प्रताप सिंह द्वारा आग की सूचना प्रशासन को दी गई, जिसके बाद राजस्व, वन विभाग व पौड़ी से दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची। जिसके बाद शाम लगभग पांच बजे तक आग पर काबू पाया गया। इससे पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज के स्टाफ व स्थानीय ग्रामीणों ने आग को बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। पूर्व प्रधान चमासू प्रताप सिंह ने बताया कि यह आग आस पास के गांव के ग्रामीण घसेरी में असामाजिक तत्वों द्वारा लगाई गई है। इससे पहले भी असामाजिक तत्वों द्वारा कई बार जंगलों में आग लगाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *