उक्रांद ने लगाया गैस वितरण में भेदभाव का आरोप

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल ने गैस बुक कराए जाने के नाम पर दोहरे मानक बनाए जाने पर आक्रोश जताया। कहा कि नगर निगम बन जाने के बाद शहर को शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बांट दिया गया है, जो कि उपभोक्ताओं के साथ धोखा है।
दल के केंद्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की ओर से उपजिलधिकारी संदीप सिंह के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा गया। कहा गया कि खाड़ी देशों में युद्ध के चलते घरेलू गैस की किल्लत हो गई है। शहर में गैस की कालाबाजारी की खबरें भी आ रही हैं, ऐसे में गैस एजेंसियों ने नगर निगम को शहर व ग्रामीण दो भागों में बांट दिया है। शहरी क्षेत्र में गैस बुकिंग के लिए 25 व ग्रामीण क्षेत्र के लिए 45 दिनों की अवधि निर्धारित कर दी है, जबकि यह संपूर्ण क्षेत्र नगर निगम का हिस्सा है। कहा कि एक शहर में दो मानकों का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने समस्त गैस एजेंसियों को शहरी क्षेत्र में सम्मिलित कर 25 दिनों में सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध करवाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *