जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में वीआईपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित उत्तराखंड क्रांति दल ने प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि यदि जल्द वीआईपी की गिरफ्तारी नहीं हुई तो उक्रांद आंदोलन को मजबूर होगा।
सोमवार को दल से जुड़े लोगों ने शिब्बूनगर में पुतला दहन किया। इससे पूर्व यूकेडी संरक्षक डॉ. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में जुलूस निकाला गया। डॉ. शक्तिशैल कपरवाण ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अंकिता के हत्यारे और षड्यंत्रकारी अभी बाहर घूम रहे हैं। उन्हें गिरफ्तार कर कठोर सजा दी जाए। कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर अंकिता को आधार बनाकर उत्तराखंड की महिलाओं और संस्कृति का अपमान कर रहे हैं, इनकी भी सीबीआई से जांच की जाय और सजा दी जाए। प्रदर्शन कारियों में महेंद्र सिंह रावत, पितृशरण जोशी, जगदीपक सिंह रावत, सत्य प्रकाश भारद्वाज, सत्यपाल सिंह नेगी, प्रवेश चंद्र नवानी, हरीश द्विवेदी, भारत मोहन काला, पुष्कर सिंह रावत, पंकज उनियाल, अनूप कण्डारी, नरेंद्र नेगी आदि सम्मिलित थे।