उक्रांद प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने जनता से मांगें वोट
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा-कांग्रेस के साथ ही उत्तराखंड क्रांति दल ने भी चुनाव प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। गुरुवार को उक्रांद महापौर प्रत्याशी महेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र भ्रमण कर जनता से वोट मांगें। कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेशवासियों के दर्द को समझता है।
तडियाल चौक, देवी रोड, बालासौड़ सहित अन्य क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए महेंद्र सिंह रावत ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश का बेहतर विकास केवल उत्तराखंड क्रांति दल ही कर सकता है। राज्य गठन में भी उक्रांद ने एक लंबी लड़ाई लड़ी थी। कहा कि नगर निगम को बने पांच वर्ष से अधिक का समय हो चुका है। लेकिन, शहर में सीवर, स्वच्छता सहित अन्य मुद्दे अब भी छाए हुए हैं। जनता की इन समस्याओं के निराकरण के लिए उक्रांद हर समय सड़क पर रहा। ऐसे में यदि मौका मिला तो समस्याओं के निराकरण को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने चिल्लरखाल-मोटर मार्ग निर्माण, मोटर नगर बस अड्डा निर्माण व कण्वाश्रम के बेहतर विकास के लिए कार्य करने की भी बात कही। इस मौके पर डा. उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता डा. शक्तिशैल कपरवाण, पुष्कर सिंह रावत, हरीश द्विवेदी, सत्यपाल सिंह नेगी, मनमोहन नेगी, सुरेश पटवाल आदि मौजूद रहे।