उक्रांद ने स्व़ विपिन त्रिपाठी को पुण्य तिथि पर किया याद

Spread the love

पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रहे राज्य आंदोलनकारी स्व़ विपिन त्रिपाठी की पुण्य तिथि मनाई। उक्रांद कार्यालय तिलढुकरी में पार्टी के नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान त्रिपाठी की दूरदर्शी विचारधारा, उनके निर्णय लेने की क्षमता व राज्य आंदोलन के प्रति समर्पण को याद किया गया। उक्रांद के जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर पुनेड़ा ने कहा कि त्रिपाठी ने अपने जीवन काल में पार्टी व प्रदेश के हित में कई काम किए। कहा कि उनकी निर्णय लेने की क्षमता अद्भूत थी वे अपने कामों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता चन्द्र शेखर कापड़ी,निर्मल चौधरी,मदन पोखरिया,प्रेम सिंह बोरा,संदीप जोशी,राम सिंह ऐरी,पूरन बिष्ट सहित कई नेताओं ने इस दौरान उन्हें याद किया व अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *