तीर्थपुरोहितों को उक्रांद ने दिया समर्थन

Spread the love

चमोली। बदरीनाथ में पिछले 99 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे धाम के तीर्थ पुरोहितों को गुरुवार को उक्रांद ने समर्थन दिया। गुरुवार को यूकेडी के केंद्रीय अध्यक्ष पूरण सिंह कठैत कार्यकर्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर उक्रांद अध्यक्ष ने कहा गया कि बदरीनाथ धाम में भव्यता के नाम पर यहां के विभिन्न स्थानों पर की गई टेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जायेगी। धाम के मूल स्वरूप से टेड़-छाड़ नहीं करने दिया जाएगा। साथ ही धाम के तीर्थ पुरोहितों की मांग को लेकर जमीनी स्तर व कानूनी लड़ाई लड़ाई लड़ी जाएगी। उक्रांद अध्यक्ष ने धरने पर बैठे लोगों से धरना समाप्त करने का अनुरोध किया। कहा उक्रांद तीर्थ पुरोहितों की लड़ाई में उनके साथ खड़ी है। इस अवसर पर राम किशोर ध्यानी, पूर्व प्रमुख हीरालाल कोटियाल, सिद्घार्थ पालीवाल, विनय टोडरिया, किशनपाल ध्यानी, बृजमोहन सिंह सजवाण, जवाहरलाल भट्ट, अर्जुन नेगी, श्याम सिंह रमोला, एसपी पुरोहित, अनूप बिष्ट, दीपक फर्स्वाण आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *