यूक्रेन तनाव : कोटद्वार की एक और बेटी पहुंची भारत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जैसे-जैसे युक्रेन में हालात बिगड़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे उत्तराखंड के बच्चों की घर वापसी भी तेज होती जा रही है। गुरुवार को कोटद्वार की एक और बेटी यूक्रेन से भारत पहुंची। बेटी के स्वदेश लौटने की खबर सुनते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी।
कोटद्वार बेस अस्पताल के फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र रतूड़ी ने बताया कि उनकी बेटी स्वाति रतूड़ी यूक्रेन में पढ़ाई करने गई थी। जब से यूक्रेन में हालात बिगड़े हैं, तब से बेटी को लेकर चिंता बनी हुई थी। लगातार बेटी से संपर्क में थे और सरकार से भी बेटी को भारत लाने की मांग उठा रहे थे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह उनकी बेटी स्वाति फ्लाईट से दिल्ली एयर पोर्ट पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *