पांच फरवरी से सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगा उक्रांद

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उत्तराखंड क्रांति दल ने पांच फरवरी से आंदोलन चलाने का निर्णय लिया है। कहा कि प्रदेश की सत्ता में बैठी भाजपा केवल जनता का शोषण कर रही है।
शिब्बू नगर में उत्तराखंड क्रांति दल के सरंक्षक व मार्ग निर्देशक बोर्ड के अध्यक्ष डा. शक्तिशैल कपरवाण की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति क्षेत्रीय जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन करता रहेगा। जनता का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उक्रांद प्रदेश स्तरीय मुद्दों को उठाता रहेगा। भू कानून व मूल निवास को लेकर हल्द्वानी में हो रही महारैली को पूरा समर्थन देने का निर्णय लिया। बैठक में गोंविद डंडरियाल को कार्यक्रम कियान्वयन समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा राजेंद्र पंत को महानगर उपाध्यक्ष, सत्यपाल सिंह नेगी को महामंत्री, व रमेश चंद्र कोठारी को सहकारिता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष बनाया गया। सतीश कुमार टम्टा को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर जगदीपक सिंह रावत, महेंद्र सिंह रावत, सत्यप्रकाश भारद्वाज, सर्वेंद्र काला, विनोद चौधरी, मेहरबान सिंह नेगी, भारत मोहन काला मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *