पांच अप्रैल को होगा उक्रांद का सदस्य ग्रहण समारोह

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से पांच अप्रैल को सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें कई पूर्व सैनिक व अन्य लोग दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे।
दल के केंद्रीय प्रचार मंत्री उम्मेद सिंह भंडारी ने बताया कि उत्तराखंड क्रांति दल ने राज्य निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज भी दल सामाजिक हितों को लेकर संघर्ष कर रहा है। बताया कि पांच अप्रैल को घमंडपुर में सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दल के वरिष्ठ पदाधिकारी सुरेंद्र कुकरेती, महिपाल सिंह पुंडीर, मनोज कण्वाश्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *