जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने बुधवार से धरने की चेतावनी दी है। कहा कि जनता की अनदेखी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वरिष्ठ नेता डा. शक्तिशैल कपरवाण के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन 15 दिसंबर तक देवी मंदिर तिराहे पर किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक राजाराम अण्थ्वाल ने बताया कि पांच दिनों तक चलने वाले धरना प्रदर्शन में कोटद्वार विधानसभा की प्रमुख समस्याओं को उठाया जाएगा। कहा कि अभी तक मोटर नगर का न्यायिक समाधान न होने से निर्माण कार्य अधर में लटका हुआ है। कोटद्वार बेस हास्पिटल रेफरल सेंटर बन गया है। बेस हास्पिटल में डाक्टरों व दवाइयों की व्यवस्था सुचारू किए जाने की जरूरत है, जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। नगर निगम के वार्डों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हुई है। कोटद्वार को अभी तक अतिक्रमण मुक्त नहीं किया गया है। इसके अलावा भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों को उठाया जाएगा।