रुद्रपुर()। पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर प्रदेशभर में उक्रांद द्वारा श्रद्धांजलि यात्रा निकाली जा रही है। सोमवार को रुद्रपुर के गांधी पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसका संचालन यात्रा संयोजक प्रताप सिंह चौहान ने किया। सभा में कार्यकर्ताओं ने दिवाकर भट्ट के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि सभा को इंदर सिंह मनराल, आनंद सिंह असगोला, श्याम सिंह नेगी, राजेंद्र जोशी, भुवन बिष्ट, मोहन सिंह नेगी आदि ने संबोधित किया। इसके बाद श्रद्धांजलि यात्रा रुद्रपुर से किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता और खटीमा के लिए रवाना हुई। इस दौरान उक्रांद जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी, मोहन चन्द्र पाण्डेय, भानु मेहरा, मोहन सिंह नेगी, प्रदीप, हरीश कोटलिया, राजेंद्र सिंह गाड़िया, कमलेश सिंह असगोला, तरुण पाण्डेय, श्याम सिंह नेगी, बबीता बोरा, अनिल सिंह, दीपक भारती, दीपक अरोरा, अनिल, महिला सदस्य संतोष जोशी, कांति भाकुनी, इंदु बोरा, पुष्पा जोशी, पूजा कोरंगा, जानकी जोशी, दीपा, सोना, बबीता देवी, तारा देवी, अवतार सिंह बिष्ट आदि रहे।