उक्रांद जिलाध्यक्ष पांडे को पितृ शोक

Spread the love

रुद्रपुर। शांतिपुरी नंबर एक निवासी उत्तराखंड क्रांति दल के जिलाध्यक्ष मोहन चंद्र पांडे के पिता सेवानिवृत शिक्षक देवी दत्त पांडे (90 वर्ष) का शनिवार रात निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह रानीबाग के चित्रशिला घाट पर उनकी चिता को बड़े बेटे मोहन चंद्र पांडे व छोटे बेटे हेमंत पांडे ने मुखाग्नि दी। उनके निधन पर प्रधान विमला कैलाश जोशी, सैनिक संगठन अध्यक्ष सूबेदार द्गिंबर प्रसाद जोशी (सेनि), कांग्रेस प्रदेश सचिव विनोद कोरंगा, पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष आनंद सिंह असगोला, जीवन सिंह नेगी, जिला मीडिया प्रभारी भानुप्रताप मेहरा, पंतनगर नगर अध्यक्ष जमुना दत्त जोशी, उक्रांद की महिला जिलाध्यक्ष कान्ति भाकुनी, खटीमा जिलाध्यक्ष राम सिंह धामी, कशीपुर के जगदीश बोड़ाई व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *